रिश्ते सामान जैसे
वो कीमती सा सामान
जिसकी चमक कुछ भा गई थी
कुछ सोच कर
तो खरीद लाए थे
बहुत संभाल के रखते थे
लगाव से
खो जाएगा फीका पड़ जाएगा
डरते भी थे,
फिर कुछ दिन गुजरे
जीवन की आपाधापी में
भूल गए
वो सामान जैसे कुछ जगह ले रहा हो
ये सोचके
बक्से में बंद कर
पीछे कहीं कोने में रख आए थे,
समान धूल खाता रहा
कभी तुमने वो मिट्टी की परतें उतारी भी
पर जगह खाली नहीं मिली
और वो उसी कोने में रखा रहा
कभी मुद्दतों बाद
तुम्हें याद आता
तो फिर उसी कोने में जाकर
कुछ देर उसे देखते कुछ चमकाते
फिर कई रोज
तुम उसे भूल जाते,
धीरे धीरे वक्त के साथ
ज़ंग लग गया
अब उस सामान
का मूल क्या लगाओगे
कब तक उसे कोने में रखे रहोगे
या बाज़ार से उसकी जगह
कुछ नया ले आओगे,
अगर जज़्बात होते समान के
तो एक सवाल करता तुमसे
क्यों लाए थे मुझे?
वो सामान अगर एक रिश्ता होता
क्या दिल से निकाल कर
बीते कल को बेच देते?
पुराने सामान जैसे
CS

No comments:
Post a Comment